उत्तर प्रदेश रीजनल ट्रेड शो 2025 में इस बार देसी हुनर और आत्मनिर्भर भारत की झलक एक साथ देखने को मिल रही है। मेले में सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही है गेहूं के डंठल से बनाई गई भगवान राम की अनोखी कलाकृति, जिसे देखने के लिए लोग लगातार उमड़ रहे हैं। कलाकार ने खेतों से निकले गेहूं के सूखे डंठलों को जोड़कर भगवान राम की ऐसी मनमोहक तस्वीर बनाई है, जिसमें बिना रंग और ब्रश के भी जीवंत भाव झलक रहे हैं। दूसरी ओर, महिलाओं के लिए स्टाइलिश खादी वस्त्रों की दुकानों ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पारंपरिक खादी को आधुनिक डिजाइन और फैशन के साथ पेश कर महिला उद्यमियों ने यह साबित कर दिया कि आत्मनिर्भर भारत की सच्ची ताकत इन्हीं हाथों में बसती है। देशी कपड़ों में नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है और युवा पीढ़ी भी इन्हें पसंद कर रही है। दिलचस्प पहल यह है कि मेले में लगे हर स्टॉल को प्रशासन की ओर से 25 रुपये प्रतिदिन दिए जा रहे हैं, जबकि बिक्री से अतिरिक्त कमाई अलग से हो रही है।