फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अलविदा के मौके पर ईदगाह में अदा हुई जुमे की नमाज, देश की तरक्की और अमन के लिए मांगी गई दुआ

रमजान के आख़िरी जुमे अलविदा के मौके पर लखनऊ के ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने जुमे की नमाज अदा की। नमाज की इमामत मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने की। नमाज के बाद देश की तरक़्क़ी, अमन और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। इसके साथ ही दुनिया के विभिन्न हिस्सों में चल रहे युद्ध और अशांति के समाप्त होने की भी अल्लाह से दुआ मांगी गई ताकि पूरी दुनिया में शांति कायम हो सके। इस अवसर पर यह मांग भी रखी गई कि खाड़ी देशों में रहने वाले बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक ईद मनाने के लिए अपने वतन आना चाहते हैं इसलिए सरकार को चाहिए कि उनके लिए विशेष उड़ानों की व्यवस्था की जाए, जिससे वे आसानी से अपने परिवार के साथ ईद की खुशियां मना सकें। अलविदा जुमे के मौके पर ईदगाह में नमाज़ियों की भारी भीड़ रही और पूरे इलाके में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें