लखनऊ के आशियाना स्थित विवेक प्लाजा में मोती महल डिलक्स बैंक्विट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि रेस्टोरेंट में कुछ नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।