लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग के बाद कई परिवार बेघर हो गए। इन्हीं में पांच साल का रहीम भी है, जो खुले आसमान के नीचे अपने छोटे भाई को सुलाता नजर आया। जहां कल तक उनका घर और खुशियां थीं, आज वहां सिर्फ राख और मलबा बचा है। धूप से बचने के लिए परिवार चादर का सहारा ले रहा है। मासूम बच्चे के चेहरे पर डर और बेबसी साफ दिख रही है। आग ने न सिर्फ सामान बल्कि कई परिवारों की जिंदगी और सपनों को भी छीन लिया है।