नरेश कुमार, अमित, वीरेंद्र और राजेंद्र कुमार बीते 17 वर्षों से रावण का पुतला बनाने का काम कर रहे हैं। एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड शनि माता मंदिर के पास चल रही रामलीला में दहन के लिए वो रावण का पुतला बना रहे हैं। ये काम इन्होंने अपने दादा पर दादा से सीखा। लखनऊ के ऐशबाग में सबसे बड़ा रावण का पुतला जलाया जाता है। बाकी जगह 40 से 45 फीट का पुतला ही लगाया जाता है।