फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती: शक्ति मोबाइल टीम ने महिलाओं व युवतियों को किया जागरूक, कहा - ये समाज के लिए एक प्रभावी कदम है

श्रावस्ती के थानों में गठित शक्ति मोबाइल टीम ने शुक्रवार कटरा के ग्राम पुरनिया, खरगूपुर, अमोरभरिया, चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज में चौपाल लगाया। इस दौरान टीम में शामिल महिला आरक्षी सरिता जायसवाल, शांति शुक्ला और प्रिया मिश्रा ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी साथ ही विद्यालय पहुंची टीम ने छात्राओं को बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य के बारे में बताया साथ ही उन्हें कन्या सुमंगला योजना, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही महिलाओं से संवाद कर सुरक्षा और सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यह अभियान महिलाओं को सशक्त बनाने व समाज में उनके प्रति सुरक्षित वातावरण तैयार करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। यह प्रयास महिला सुरक्षा को और अधिक मजबूत करेगा और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें