राजधानी लखनऊ में गुरुवार को महिंगवा थाना पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ता की बाइक का चालान कर दिया। आरोप है कि सभी कागज होने के बावजूद चालान किया गया। इससे नाराज विधायक योगेश शुक्ला कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए। वहां पर जमकर हंगामा किया। पुलिसिया ज्यादिती के खिलाफ विधायक थाने में धरने पर बैठ गए। इस दौरान घंटों हंगामा चला।