फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तवीरों ने बढ़चढ़कर किया रक्तदान, क्षितिज ने 26वीं... तो अनुपम ने 22वीं बार किया रक्तदान

लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल में शनिवार को रक्तदाता दिवस के मौके पर अमर उजाला की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सीएमएस डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव और उनकी टीम ने लोगों से रक्तदान करने की अपील की। साथ ही रक्तदान करने के लिए शपथ लिया। इस मौके पर लोगों ने बढ़चढ़कर रक्तदान किया। सीएमएस डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव ने रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण-पत्र दिया। इस मौके पर रक्तदान करने क्षितिज माथुर ने बताया कि वह 26वीं बार रक्तदान कर रहे हैं। वहीं अनुपम कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वह 22वीं बार रक्तदान कर रहे हैं। इन रक्तवीरों ने कहा कि रक्त देने से उन्हें आत्मिक सुकून मिलता है। उन्होंने अन्य लोगों से भी रक्तदान करने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें