राजधानी लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में रविवार को क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी है। इसमें 300 से अधिक वीवीआईपी शामिल होंगे। देश और प्रदेश की कई बड़ी हस्तियों को न्योता भेजा गया है। कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव और सांसद जया बच्चन भी शामिल हुईं।