लखनऊ में अमर उजाला में प्रकाशित खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। पॉलिटेक्निक चौराहे पर धड़ल्ले से दौड़ रही अवैध अर्टिगा गाड़ियों के मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद यातायात पुलिस और स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया है। खबर का संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस और थाना गाजीपुर के एसएचओ (SHO) की संयुक्त टीम ने पॉलिटेक्निक चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों की अनदेखी कर अवैध रूप से संचालित हो रही कई अर्टिगा गाड़ियों को सीज कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि अवैध रूप से चल रहे वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।