फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन के सामने लोगों ने किया अवैध कब्जा, ब्लॉक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठीं महिला ग्राम प्रधान

लखनऊ में मोहनलालगंज क्षेत्र के नंदौली गांव में पंचायत भवन के गेट पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। गांव की महिला ग्राम प्रधान रीना सिंह ने तहसील समाधान दिवस में कई बार इसकी शिकायत की। लेकिन, सुनवाई नहीं हुई। इस पर वह मंगलवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ ब्लॉक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं। उसके समर्थन में प्रधान संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भी बैठ गए। जानकारी मिली तो एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा और तहसीलदार रामेश्वर प्रसाद वहां पर पहुंचे। वह ग्राम प्रधान को समझाने पर जुटे रहे। लेकिन, प्रधान कब्जा न खाली कराए जाने तक धरने पर बैठने की जिद पर अड़ी रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें