यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के चलते राजधानी लखनऊ की यातायात व्यवस्था कुछ बदली रही। कई रूटों पर डायवर्जन लागू रहा। सोमवार को सुबह से ही हल्की बारिश भी शुरू हो गई। इस वजह से विधानसभा के आसपास की सड़कों पर जाम की स्थिति रही। लाल बत्ती चौराहा, कटाई वाला पुल, माल एवेन्यू पुल पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।