फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Lucknow: खुर्रमनगर फ्लाईओवर की एक लेन पर ट्रैफिक शुरू, इंदिरा नगर की तरफ वाली लेन पर यातायात प्रारंभ

खुर्रम नगर फ्लाईओवर की एक लेन पर शुक्रवार सुबह 11:30 बजे ट्रैफिक शुरू हो गया। रक्षा मंत्री और सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि व पूर्व आईएएस दिवाकर त्रिपाठी और लोक निर्माण विभाग नेशनल हाईवे विंग के अधिशासी अभियंता राजकुमार पिठौलिया ने औपचारिक रूप से फ्लाईओवर पर ट्रैफिक का शुभारंभ कराया। उससे पहले फ्लाईओवर का निर्माण करने वाली संस्था विजय कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष वैश्य ने फ्लाईओवर पर पूजन किया। सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पिठौलिया ने बताया कि दूसरी लेन पर भी आवागमन 28 जनवरी तक शुरू कर दिया जाएगा । अभी एक लाइन पर यातायात शुरू किया गया है उसे पर सुबह 6 से शाम 6:00 बजे तक ट्रैफिक चलेगा क्योंकि अभी बिजली विभाग ने कनेक्शन नहीं दिया है जबकि उसे एक महीने पहले ही प्रस्ताव दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर की लंबाई करीब 2611 मीटर है। इसके एक लेन पर यातायात शुरू हो जाने के बाद अब सीतापुर रोड से रिंग रोड पर मिनी स्टेडियम से इंदिरा नगर सेक्टर 19 चौराहा तक करीब पांच किलोमीटर के दायरे में गाड़ियां बिना रुके सीधे फर्राटा भर सकेंगी। इससे करीब 2 लाख की आबादी को फायदा होगा। फ्लाईओवर का निर्माण 2022 में शुरू हुआ था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें