निगोहां के चंदीखेड़ा गांव के बाहर खेतों के किनारे से गुजरी हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे आ गिरा जिसकी चापेट में आने से किसान की चर रही सात बकरियों सहित राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। पूरे मामले की निगोहां पुलिस सहित वन विभाग और बिजली विभाग की टीम जांच कर रही है। अधिकारियों ने किसान को मुआवजा दिलाये जाने का आश्वासन दिया जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मोर सहित बकरियों को पोस्टमार्टम के लिए पशुचिकित्सालय निगोहां भेजा। बृहस्पतिवार को निगोहां के चंदीखेड़ा गांव के रहने वाले मंगल के खेत किनारे पुरहिया की रहने वाली तकदीरून निशा की बकरियां चर रही थी। उसी दौरान सुबह लगभग 7 बजे मंगल के खेत किनारे से गुजरी हाईटेंशन लाइन के टूटे पड़े तार की चपेट में आने से मोर और बकरियों की मौत हुई। अवर अभियंता विजय शर्मा एसडीओ अमित पोपले व वन विभाग की टीम पहुंची थी।