परिवहन विभाग के प्रवर्तन और ट्रैफिक पुलिस ने हजरतगंज में गाड़ियों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान दो पहिया वाहनों पर कहर टूटा। वहीं, कारवां बीजेपी कार्यालय तक पहुंचते पहुंचते बिखर गया। वहां अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई। इस दौरान भाजपा कार्यालय के बाहर नो पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान हुआ। कई वीआईपी के ड्राइवर गाड़ी लेकर चलते बने। परिवहन विभाग के आरटीओ प्रवर्तन संदीप पंकज के नेतृत्व में अभियान चल रहा है।