जानकीपुरम विस्तार के मुलायम तिराहे के पास छोटा हाथी गाड़ी ने बुजुर्ग हरीश कुमार दीक्षित (62) को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग उछलकर डिवाइडर के दूसरी ओर जा गिरे। घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी के साथ भाग निकला। गम्भीर रूप से चोटिल हरीश को निजी अस्पतला में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई। घायल हरीश राज्य नगरीय विकास अभिकरण विभाग से सेवानिवृत्त हैं। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।