राजधानी लखनऊ में अलीगंज स्थित लोक सेवा आयोग के परीक्षा भवन में यूपीपीएससी की परीक्षा चल रही है। अभ्यर्थियों के साथ आए अभिभावक परीक्षा केंद्र के बाहर भीषण गर्मी में सड़क किनारे जमीन पर बैठकर परीक्षा छूटने का इंतजार करते रहे। सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को बहाल कर रखा है। ऐसे में परीक्षा केंद्र के बाहर गर्मी अभिभावकों की भी परीक्षा ले रही थी।