फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में दो दिन से सर्वर ठप, 350 से अधिक रजिस्ट्रियां अटकीं, उप निबंधक कार्यालय में वकीलों का हंगामा

राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज में उप निबंधक कार्यालय में पिछले दो दिनों से सर्वर डाउन होने के कारण जमीनों की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही हैं। सर्वर ठप होने से करीब 350 से अधिक रजिस्ट्रियां लंबित हो गई हैं। इससे दूर-दराज से आए किसानों, वादकारियों और अधिवक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार सुबह से ही सर्वर में तकनीकी खराबी के चलते रजिस्ट्री कार्य बंद रहा। रजिस्ट्री न होने से नाराज अधिवक्ताओं और वादकारियों ने उप निबंधक कार्यालय में हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान किसी बात को लेकर सब रजिस्ट्रार विभा द्विवेदी तिवारी और अधिवक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर कार्यालय का माहौल गरमा गया और कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। अधिवक्ताओं का कहना है कि सर्वर की समस्या लगातार बनी हुई है, लेकिन इसके समाधान के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की जा रही है। इसके चलते लोगों का समय और धन दोनों बर्बाद हो रहे हैं। मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के महामंत्री रामलखन यादव ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण जमीनों के बैनामे नहीं हो पा रहे हैं। इससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र सर्वर व्यवस्था दुरुस्त कर रजिस्ट्री कार्य सुचारु रूप से शुरू कराने की मांग की है। हंगामे के चलते शनिवार को उप निबंधक कार्यालय का कामकाज लंबे समय तक प्रभावित रहा, जबकि रजिस्ट्री कराने आए लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें