लखनऊ में मड़ियांव थाना क्षेत्र की एक युवती ने जानकीपुरम निवासी अतुल कुमार रावत पर शादी का झांसा देकर छह वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि गर्भवती होने पर आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और गर्भपात कराने का दबाव बनाया। आरोप है कि आरोपी के पिता मेवालाल रावत, मामा कालीचरण रावत सहित अन्य परिजनों ने भी गर्भपात के लिए दबाव बनाया, धमकी दी और पैसे देकर मामला निपटाने का प्रयास किया। मड़ियांव पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।