यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को गोमतीनगर स्थित सीएमएस में भाजपा की महानगर इकाई की ओर से संविधान गौरव गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी,सांसद बृजलाल, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने हिस्सा लिया। दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।