लखनऊ में पार्क रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत सौंदर्य करण का काम हुआ है। फुटपाथ तो चौड़े सुंदर कर दिए गए पर नाली ऐसी बनी है कि पानी निकल नहीं रहा है। या ये कहें कि नाली है ही नहीं और कॉलेज के गेट के बाहर ही बरसात का पानी जमा है। बच्चे व परिजन ईंट पर पैर रखकर इधर से उधर आ जा रहे हैं। या फिर दूसरी तरफ से निकलने के प्रयास में कॉलेज के गेट के पास लगी गाड़ियों के बीच से होकर गुजरने को मजबूर हैं।