राजधानी लखनऊ में रविवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत उप्र की ओर से प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल लक्ष्मीकांत तिवारी ने भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके किया। इसमें अध्यक्ष कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर, डॉ संग्राम सिंह, कर्नल आर वी सिंह, मेजर आनंद टंडन, कैप्टन इंदल सिंह चंदेल, कैप्टन संदीप सिंह, मंजू सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।