राजधानी लखनऊ में गोमती नगर के विशाल खंड स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में खादी व ग्रामोद्योग विभाग की ओर खादी महोत्सव का आयोजन किया गया। मंत्री राकेश सचान ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर कई लाभार्थियों को चाक, हनी बक्शा, दोना मेकिंग मशीन व पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन वितरित की गई। साथ ही सर्टिफिकेट भी दिया गया। इस अवसर पर मंत्री राकेश सचान ने चरखा चलाकर सूत काटा। कार्यक्रम में संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड सिद्धार्थ यादव, विधायक अशोक कुमार कोरी, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान, प्रमुख सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग अनिल कुमार सागर मौजूद रहे।