फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ कमिश्नरेट में एक दिन की एसीपी बनीं छात्रा आन्या शुक्ला, फरियादें सुन कार्रवाई के दिए निर्देश

राजधानी लखनऊ में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत शुक्रवार को छात्रा आन्या शुक्ला को एक दिन का एसीपी बनाया गया। आन्या को एसीपी, मोहनलालगंज के पद पर आसीन किया गया। इस दौरान छात्रा ने कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली समझी। फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबधित को निर्देशित किया। साथ ही मोहनलालगंज थाने का निरीक्षण किया। यहां मिशन शक्ति केंद्र का जायजा लिया और रजिस्टर देखा। क्षेत्र में गश्त की। स्थानीय नागरिकों से संवाद करके कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में बने पिंक बूथ का निरीक्षण किया। महिला आरक्षीगणों से बात करके उनकी कार्य प्रणाली समझी। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों से बात की। यातायात को सुचारु बनाए रखने के सुझाव दिए। साथ ही जुमे की नमाज को देखते हुए स्थानीय मस्जिद पहुंचकर सकुशल नमाज संपन्न कराई। शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों का धन्यवाद किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें