चौक स्टेडियम में आयोजित लखनऊ फुटबॉल लीग-2026 के तहत आरए बॉयज क्लब (लाल जर्सी) और इलाइट एफसी (बदामी जर्सी) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल, बेहतरीन तालमेल और आक्रामक रणनीति का प्रदर्शन किया। मुकाबले का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी स्टेडियम पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति ने बताया कि लीग का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और प्रदेश में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देना है।