फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: चाची के साथ खेत गए बालक को मगरमच्छ ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

जनपद बहराइच के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत कतर्नियाघाट वन रेंज के आम्बा गांव में चाची के साथ खेत में काम कर रहे बालक को मगरमच्छ पानी में खींच ले गया। शव की तलाश में ग्रामीण जुटे हुए हैं। आम्बा गांव निवासी विनोद का 14 वर्षीय बालक अनिल बुधवार की शाम को 5.30 बजे अपनी चाची राजकुमारी के साथ हल्दी के खेत में घास निकाल रहा था। खेत गेरुआ नदी से सटा हुआ है। इस दौरान मगरमच्छ ने खेत किनारे से बालक को पानी में खींच लिया। चाची अकेले थी जो हाका लगाती रही लेकिन मगरमच्छ बालक को नदी में खींच कर शव को लेकर छिप गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें