फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हनुमानगढ़ी और रामलला के किए दर्शन

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली रविवार को पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन किए। इस दौरान हनुमानगढ़ी मंदिर पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को देखने के लिए भारी भीड़ उमड पड़ी। इसके चलते प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हनुमानगढ़ी के पुजारी हेमंत दास ने हनुमानगढ़ी पर फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को दर्शन पूजन कराया। इस दौरान हनुमान जी की प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत भी किया। विराट और अनुष्का ने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि के बारे में हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी के श्रीमहंत ज्ञान दास के उत्तराधिकारी महंत और संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास से बंद कमरे में मुलाकात की। हनुमानगढ़ी की सागरिया पट्टी के उत्तराधिकारी महंत संजय दास ने कहा कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली धार्मिक प्रवृत्ति के हैं। दर्शन पूजन के बाद वह हनुमानगढ़ी की महिमा और अयोध्या की प्राचीनता के बारे में बातें कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी की प्राचीनता और पौराणिकता की भी जानकारी ली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें