फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मांग को लेकर लखनऊ विवि में एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रों ने किया प्रदर्शन

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को लखनऊ विवि के गेट नंबर-एक पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं और आम छात्रों ने राजनीति विज्ञान विभाग के शोधार्थी अमन दुबे के खिलाफ प्रदर्शन किया। कुलानुशासक पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। आक्रोशित छात्रों ने शोधार्थी पर रैगिंग करने का आरोप लगाते हुए उसकी शिकायत यूजीसी के एंटी रैगिंग पोर्टल समेत विवि के कुलानुशासक कार्यालय में की थी। इसके बाद शोधार्थी ने शिकायतकर्ता से मारपीट की थी। शोधार्थी ने शिकायतकर्ता समेत कई अन्य छात्रों पर मुकदमा भी दर्ज करा दिया था। इससे आक्रोशित छात्रों ने शोधार्थी के निलंबन और निष्कासन की मांग करके विरोध जताया। इस दौरान कुलानुशासक प्रो. राकेश द्विवेदी की अगुवाई में प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने धरनारत छात्रों को मनाने की भरपूर कोशिश की, मगर, छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें