महान समाजवादी चिंतक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी आचार्य नरेंद्र देव की 137वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को अखिलेश यादव गोमती नदी के तट स्थित आचार्य नरेंद्र देव के समाधि स्थल पहुंचे और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी आचार्य नरेंद्र देव को श्रद्धांजलि दी। जयंती के अवसर पर समाधि स्थल पर बड़ी संख्या में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। आचार्य नरेंद्र देव देश के महान समाजवादी चिंतकों, शिक्षाविदों और स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की आजादी, शिक्षा और समाजवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित किया। समाजवादी आंदोलन में उनके योगदान को याद करते हुए हर साल उनकी जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 31 अक्टूबर को उनकी 137वीं जयंती के अवसर पर देशभर में उन्हें याद किया जा रहा है। आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अखिलेश यादव के साथ समाजवादी पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। सभी ने समाधि स्थल पर पहुंचकर महान समाजवादी चिंतक के योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।