यूपी के पहले रोजगार समिट 2017 का आयोजन मंगलवार को साइंटिफिक कन्वेंशन सेन्टर लखनऊ में किया गया। इस रोजगार समिट को उत्तर प्रदेश श्रम एवं सेवायोजन विभाग और नैशनल ह्यूमन रिसोर्स डिवेलपमेंट नेटवर्क यानी NHRDN ने आयोजित किया। प्रदेश के पहले रोजगार समिट में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वो प्रदेश के युवाओं के लिए 10 लाख नौकरियों के अवसर बनाएंगे।