अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने वाली साध्वी प्राची ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। साध्वी प्राची ने यहां राम मंदिर निर्माण न होने पर जनता के द्वारा बीजेपी को सबक सिखाने की बात भी कही। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस दिन राम भक्त अंगड़ाई लेकर खड़ा होगा उस दिन राम मंदिर बन जाएगा।