फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने मंत्री के बिगड़े बोल को ऐसे संभालते दिखे डिप्टी सीएम

Tue, 06 Mar 2018 04:16 PM IST
अर्जुन, अमर उजाला टीवी/ लखनऊ

यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी द्वारा मुलायम सिंह यादव को 'रावण' और मायावती को 'शूर्पणखा' कहे जाने के बाद अब डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा अपने मंत्री का बचाव करते दिखे। डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को कहा कि राजनीति में शब्दों पर संयम बहुत जरूरी है। किसी को भी ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए, जिससे किसी को कष्ट पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर किसी के ऐसे भाव हैं, जिससे किसी को कष्ट पहुंचता है तो भारतीय जनता पार्टी ने इसे कभी नहीं स्वीकारा। न हमारे प्रधानमंत्री ने और न ही मुख्यमंत्री ने।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें