उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) दफ्तर के बाहर सैकड़ों की तादाद में भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों ने सरकार से मांग की है कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की बंद पड़ी भर्ती प्रक्रियाओं को दोबारा से शुरू किया जाए। ये मांग जल्दी पूरी न होने पर बेरोजगारों ने आत्मदाह की धमकी भी दी है।