फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से पाठौरिया रोड पर जलभराव, राहगीरों को हुई परेशानी

नीरज नरवरिया Updated Fri, 17 Jul 2026 08:53 PM IST

झांसी। शहर में हुई झमाझम बारिश के बाद पाठौरिया रोड पर जलभराव की स्थिति बन गई। सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दोपहिया वाहन पानी में धीमी गति से निकलते दिखाई दिए, जबकि पैदल राहगीरों को भी आवागमन में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार बारिश के दौरान इस मार्ग पर जलभराव हो जाता है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। लोगों ने जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि बरसात के दौरान ऐसी स्थिति से राहत मिल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें