फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सपा का विरोध-प्रदर्शन, छात्र सभा व युवजन सभा ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा

नीरज नरवरिया Updated Tue, 21 Jul 2026 10:48 PM IST

ललितपुर। दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी छात्र सभा और समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों पर बल प्रयोग की कड़ी निंदा की। प्रदर्शन के बाद समाजवादी छात्र सभा और समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित खून से लिखा ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें