उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ओर से आयोजित यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2023 का परिणाम का लाखों उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। आयोग के सूत्रों का कहना है कि परिणाम इसी सप्ताह में घोषित किए जाएंगे। यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in के जरिए अपना यूपी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 चेक कर सकेंगे।