फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरनास जोन में योग प्रतियोगिता संपन्न, 16 छात्र जिला स्तरीय मुकाबले के लिए चयनित

जोनल एजुकेशन ऑफिस अरनास में शनिवार को विधार्थियों में योगा की प्रतियोगिता करवाई गई। जोन के विभिन्न स्कूलों से आए हुए बच्चों ने इस में हिस्सा लिया। दो आयु वर्ग में कुल सोलह विधार्थियों का चयन हुआ जोकि अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिला स्तर पर चयनित विधार्थी तमिलनाडु खेलने के लिए जाएंगे। चौदह से सत्रह वर्षीय लड़कों के आयु वर्ग में हायर सेकेंडरी स्कूल अरनास के सुमित सलारिया व नीतीश ठाकुर तथा हायर सेकेंडरी स्कूल तरमत्था के मोहित कुमार व अभी कुमार का चयन हुआ। इसी आयु वर्ग की लड़कियों में हायर सेकेंडरी स्कूल अरनास की नाजमीन वानी व परवीन अख्तर तथा हायर सेकेंडरी स्कूल तरमत्था की स्मृति सतवाल व प्रियंका देवी का चयन हुआ। दस से चौदह वर्ष लड़कों की आयु वर्ग में मिडिल स्कूल कौड़ी के अंतिश शर्मा व पंकज शर्मा तथा मिडिल स्कूल दरमाड़ी के जाहिद अहमद मीर व विश्व सिंह का चयन हुआ। लड़कियों में मिडिल स्कूल दरमाड़ी की नरगिस बानो,मिडिल स्कूल बढ़ानू राकिया अख्तर,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अरनास की अरुमिका भारती व मिडिल स्कूल सुरंडी की रक्षू देवी का चयन जिला स्तर पर हुआ। प्रतियोगिता के दौरान जोन स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें