फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, बकाया वेतन की जारी करने की मांग

जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को एक्स इ एन जलशक्ति व इरीगेशन धरमाडी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों का घड़ा सोमवार दोपहर को रोष रैली निकालते हुए नगर के गड़ाल में स्थित डिवीजन ऑफिस में पहुंचे इस दौरान अधिकारी के ऑफिस के बाहर नारे लगाए गए। अधिकारी का घेराव कर उन के खिलाफ नारेबाजी की गई। कर्मचारियों के बकाया वेतन को जारी करने को कहा गया। कर्मचारियों ने बताया कि कई कर्मियों का बीस से तीस महीनों का वेतन बकाया है। वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारी काफी परेशान है उन को परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी आ रही है। यूनियन के प्रधान देवेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि अगर वेतन जारी नहीं किया गया तो वह धरना देंगे। मौके पर जल जीवन मिशन में घोटाला किए जाने का भी मामला उठाया गाय कहा कि विभाग की तरफ से करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया है। स्कीमों का कोई लाभ लोगों को नहीं मिला है। अधिकारी ने कहा कि तीन चार कर्मचारियों का वेतन बकाया नहीं है सभी कर्मचारियों का वेतन बकाया है जैसे ही वेजेस आयेगा उनको वेतन जारी किया जाएगा। अधिकारी ने जल जीवन मिशन में किसी प्रकार का कोई भी घोटाला होने से इनकार किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें