फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: दो महीने बाद स्कूलों में लौटी रौनक, विजयपुर हाई सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

गर्मी की छुटि्टयों के बाद सोमवार को स्कूलों में रौनक लौटी। इस मौके पर स्कूल विजयपुर हाई सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल शमीम नाजीक और स्टाफ ने छात्र-छात्राओं का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। शिक्षकों ने मिलकर छात्र-छात्राओं को रोली का टीका और फूलमालाएं पहनाकर प्रवेश कराया। इस मौके पर स्कूल को रंगोली, फूलों एवं गुब्बारों से सजाया गया। इस मौके पर विजयपुर हाई सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि दो महीने की छुट्टियां पड़ी हुई थी और सोमवार को दो महीना के बाद बच्चों ने स्कूल में प्रवेश किया उसी के चलते हमारी पूरी टीम ने इन विद्यार्थियों का फूल माला पहनाकर कर स्वागत किया और शिक्षकों ने मिलकर छात्रों का स्वागत और स्कूल चलो अभियान चलाया। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थी भी बहुत खुश थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें