रियासी के कोड़ी में विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे आर्क ब्रिज पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सीआरपीएफ की 126वीं बटालियन ने तिरंगा फहराकर देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान जवानों, अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली, भारत माता के जयकारे लगाए और पास से गुजरती वंदे भारत ट्रेन ने इस ऐतिहासिक पल को और खास बना दिया।