प्रदेश सरकार के बजट की चर्चा के बीच नेशनल कांफ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने की बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा, सरकार का बजट किसानों और उद्योग जगत को न ई दिशा देगा। प्रदेश सरकार ने अपने पहले साल में चुनाव घोषणा के 60 फीसदी वाले पूरे कर दिए हैं और अब भविष्य में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर बात शुरू हो गई है। सरकारी विभागों में खाली पद जल्द भरे जाएंगे। इससे पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को फायदा मिलेगा।