आरएस पुरा सेक्टर में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 4 किलो हेरोइन बरामद की गई, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार यह नशीला पदार्थ पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए दो अलग-अलग खेपों में गिराया गया था, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान चलाकर इसे जब्त कर लिया।