जम्मू में रविवार को अग्रवाल सभा की तरफ से शारदीय नवरात्रि के पहले दिन महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई। जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नन्हें बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समां बांधां। कार्यक्रम में सांसद जुगल किशोर, नगर निगम के पूर्व मेयर चंद्रमोहन गुप्ता समेत अन्य गणमान्य पहुंचे। महाराजा अग्रसेन अग्रवाल यानी वैश्य समाज के जनक माने जाते हैं।