रियासी की तहसील चसाना के गांव हसोत में आसमानी बिजली गिरने से स्थानीय निवासी वजीर अली के घर में आग लग गई। शनिवार शाम को आसमान से बादल गरजने के साथ ही जोरदार बिजली चमकी जोकि वजीर अली के घर पर आ कर गिरी। इस के साथ ही मकान में आग लग गई। घर में मौजूद सभी लोग किसी प्रकार से बाहर निकले। इसी दौरान आस पास के लोग भी पहुंचे आग को बुझाने का प्रयास किया गया।