जीडीसी नौशेरा छात्र संघ ने एनईपी के तहत फोर्थ ईयर अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए लागू 10 छात्रों की अनिवार्य संख्या हटाने की मांग को लेकर एडीसी नौशेरा को ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना है कि यह नियम सीमावर्ती और ग्रामीण कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए परेशानी पैदा कर रहा है और उन्हें लंबी दूरी तय करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।