फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: केंद्र की नीतियों के खिलाफ किसान तहरीक का प्रदर्शन, किशोर कुमार ने उठाए सवाल

मीरा साहिब में जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक के राज्य प्रधान कामरेड किशोर कुमार की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया गया। जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक के राज्य प्रधान किशोर कुमार सहित किसान सभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान एवं मजदूर शामिल हुए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक के राज्य प्रधान किशोर कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और बजट में की जा रही कटौतियों का सबसे अधिक असर किसानों, मजदूरों और गरीब तबके पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और कृषि क्षेत्र से जुड़े मुद्दों के समाधान की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे आम लोगों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने सरकार से किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने, जनकल्याणकारी योजनाओं में कटौती रोकने तथा आम जनता को राहत प्रदान करने की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें