सांबा में अमर क्षत्रिय राजपूत सभा ने जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर महाराजा हरि सिंह के ऐतिहासिक योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा के प्रधान अमरदीप सिंह ने विलय के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि महाराजा हरि सिंह के योगदान को हमेशा याद रखा जाना चाहिए।