फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samba: घगवाल चौक पर कार में लगी आग, यात्रियों ने समय रहते बचाई जान

सांबा जिले के घगवाल चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार यात्रियों ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और हाईवे निर्माण मे लगे पानी टैंकर की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें