फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिन से धरना जारी, डॉक्टर नहीं आए; माड़ी अस्पताल में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

माड़ी अस्पताल में मंगलवार को एक अनोखा तमाशा देखने को मिला व पिछले बारह दिनों से धरना दे रहे लोग भैंस के आगे बीन बजाते नजर आए। बताते चले कि जिला अस्पताल में डॉक्टरों व अन्य जरूरी स्टाफ की कमी को ले कर अस्पताल परिसर में कांग्रेस नेता करन दीप सिंह के नेतृत्व में धरना दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने पिछले दिनों मौके पर पहुंच जल्दी ही डॉक्टरों की नियुक्ति करने का आश्वासन दिया था लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अस्पताल में डॉक्टर नहीं पहुंचे। मंगलवार को धरने में शामिल लोगों ने मौके पर एक भैंस को लाया व उस के आगे खड़े हो कर बीन बजाई। लोगों ने कहा कि वह लोग पिछले कई दिनों से डॉक्टरों की कमी दूर करने की मांग को के शांतिपूर्वक धरना दे रहे है लेकिन उन की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अस्पताल में आने वाले मरीज डॉक्टर नहीं होने के कारण परेशानी से जूझ रहे है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें