राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शारदीय नवारत्र के पहले दिन जम्मू शहर में माता बावे वाली के दरबार में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। आरएसएस प्रमुख तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे हुए हैं। आज उनके दौरे का तीसरा दिन है। इससे पहले शनिवार को एक कार्यक्रम में संघ स्वयंसेवकों से पर्यावरण की सुरक्षा, सामाजिक सद्भाव और भारत की पारंपरिक परिवार प्रणाली को मजबूत करने पर जोर दिया। डॉ. भागवत ने कहा कि संगठनात्मक नेटवर्क को और अधिक फैलाया जाए। इसके साथ आरएसएस के संदेश को हर घर तक पहुंचाया जाए।